संत रविदास जी का जीवन भाईचारे और समरसता की देता है प्रेरणा-विधायक

बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई कलश वंदन यात्रा


Junaid Khan - शहडोल। 20 अगस्त 2026 विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने शहडोल के जय स्तम्भ चौक स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया एवं भव्य ‘कलश यात्रा’ बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश वंदन यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संत एवं श्रद्धालु एवं नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ का उद्देश्य भी समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करना है। विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सभी वर्गों के लोगो को साथ में लेकर आगे निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम को संत गीता अनुरागी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संसार में जीवित प्राणी परमात्मा का एक अंश है। संत रविदास जी ने समाज को अज्ञानता को दूर किया है, ज्ञान होने से जाति धर्म का मतभेद समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि भौतिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए झूठे आवरण को कोई नही बचा सकता है एक न एक दिन सच सामने आ ही जाता है,संतो के द्वारा बताए गए मार्ग हमेशा सुरक्षित होता है। विधायक ने कार्यक्रम में संत गीता अनुरागी जी को शाल श्रीफल भेंट की। समरता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का समापन 10 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कलष वंदन यात्रा को विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने जनपद पंचायत कार्यायल सोहागपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवधि में जिले के विभिन्न मन्दिरों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को श्री भूपेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमृतवाणी का गायन, भजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री शक्ति सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया सिंह ने किया।

Previous Post Next Post