साईं सेवा समिति के सदस्यों ने स्वागत कर दी विदाई
Junaid Khan - शहडोल। मानव सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रही साईं सेवा समिति (हिंदू मुस्लिम सिख इसाई समुदाय से मिलकर बना ये समिति) के सहयोग से शहडोल की कविता वर्मा, सुषमा साकेत एवं मदन साकेत को निशुल्क उपचार एवं हृदय ऑपरेशन के लिए आंध्र प्रदेश स्थित साईं बाबा के दरबार पुट्टपर्थी अस्पताल रवाना किया गया। तीनों मरीजों को समिति के सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ विदाई दी और उनके सफल उपचार, ऑपरेशन एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। रवानगी के दौरान साईं सेवा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनका कहना है। समिति के शेखर ढांड ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर उन्हें पुट्टपर्थी अस्पताल भेजा जाता है, जहां उनका निशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन कराया जाता है।शेखर ढांड, समाजसेवा। समिति के सदस्य क्रिस्टी अब्राहम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की। क्रिस्टी अब्राहम, समाजसेवी। इस अवसर पर ये रहे उपस्थित। डॉ. एल. पी. सराफ, पवन पांडेय, शेखर ढांड, आजाद बहादुर सिंह, अनुशील सिंह, क्रिस्टी अब्राहम, निरंजन, देवेंद्र श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, विजय जोसफ, फ्रेडी, इसहाक भाई, मो. याकूब, मंजूर अहमद आदि रहे शामिल रहे। ने तीनों मरीजों के स्वस्थ एवं सुरक्षित लौटने की प्रार्थना की तथा साईं सेवा समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। समिति का यह कार्य जरूरतमंद परिवारों के लिए नई दिशा व मददगार होगा।
