जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने किया देर रात थाना व चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण

जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने किया देर रात थाना व चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण 



Junaid khan - शहडोल। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने जिला अंतर्गत समस्त थाना एवं चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 19.04.2025 के देर रात्रि शहडोल जिले में भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा द्वारा थाना जयसिंहनगर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज द्वारा थाना बुढ़ार का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा थाना जैतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर मे हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सी.सी.टी.वी, संधारित विभिन्न रजिस्टर, थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री को भी चेक किया गया एवं जरायम व व्ही.सी.एन.वी रजिस्टर को चेक कर उसमे पाई गई कमियों को पूर्ण करने हेतु टीप अंकित की गई। थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारियों को निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को नियमित रूप से चेक करने की हिदायत दी गई। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी से चर्चा कर थाना प्रभारियों को बेहतर व सुदृढ़ पुलिसिंग तथा आमजन हेतु पुलिस की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अभिषेक दीवान द्वारा थाना खैरहा व सिंहपुर का औचक निरीक्षण किया गया एवं थाना व बीट प्रभारियों एवं कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण निर्देश दिये। इसी प्रकार तीनों अनुभाग के अधिकारियों द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (एसडीओपी) द्वारा भी थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Previous Post Next Post