शहडोल संभाग में सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य समापन,राज्य स्तर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

शहडोल संभाग में सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य समापन,राज्य स्तर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 


Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, शहडोल संभाग, श्री उमेश कुमार धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय शालेय सेपक टकरा प्रतियोगिता (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग, बालक एवं बालिका) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्थानीय शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शहडोल के प्रांगण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के तीनों जिलो शहडोल, उमरिया और अनूपपुर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए संभाग की टीम के रूप में चुना गया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम,17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका): स्थान - छतरपुर (सागर संभाग) | तिथि - 01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026,14 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका): स्थान - रायसेन (भोपाल संभाग) | तिथि - 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर शहडोल संभाग का गौरव बढ़ाएंगे। राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा।अधिकारियों एवं प्रबंधन का सराहनीय सहयोग,इस आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद एवं खेल अधिकारी श्री रामरुद्र पटेल का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन स्थल शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक श्री राजन शर्मा और प्राचार्या श्रीमती शुंभागी श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया। जिला संघ और तकनीकी टीम की भूमिका: जिला सेपक टकरा संघ शहडोल के अध्यक्ष श्री अंकुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सचिव श्री राम किशोर चौरसिया, श्री साहिल जायसवाल और श्री युवराज सिंह का सक्रिय सहयोग रहा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में संयोजक श्री सुनील साकेत व श्री प्रमोद विश्वकर्मा, राजेश सिंह,तथा श्रीमती अमृतांजली पटेल, शिवानी नामदेव, युवराज ससौंदिया, पवन पटेल सहित समस्त तकनीकी सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। जारीकर्ता: रईस अहमद सहायक संचालक खेल कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग, शहडोल (म.प्र.)

Previous Post Next Post