नगर के समस्त ब्राह्मण संगठन सम्मिलित रूप से मनाएंगे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव , भव्य शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे समस्त विप्र जन
नगर के समस्त ब्राह्मण संगठन सम्मिलित रूप से मनाएंगे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
भव्य शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे समस्त विप्र जन
शहडोल। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल के संभाग अध्यक्ष पंडित पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के समस्त ब्राह्मण संगठनों ने सम्मिलित रूप से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।
जिसके अंतर्गत पुराना बस स्टैंड भगत सिंह काम्प्लेक्स स्थित हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना करने के पश्चात धूम-धाम के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिस की तैयारी में समस्त संगठनों के विसर्जन जुटे हुए है।
बता दें कि मोहनराम तालाब स्थित राम मंदिर मे यात्रा का समापन होगा जहाँ मंचीय कार्यक्रम आयोजित कर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल संभाग अध्यक्ष पंडित पीयूष शुक्ला ने जिले के समस्त सम्मानीय नागरिकों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम मे सम्मिलित होने की अपील की है।