डॉक्टर की मनमानी पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान,मंगाई जानकारी

डॉक्टर की मनमानी पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान,मंगाई जानकारी


Junaid khan - शहडोल। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की मनमानी मामले पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सिविल सर्जन से बात करते हुए अस्पताल प्रबंधन से मामले की जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. बीसी पांडेय की ड्यूटी 12 जून को मेडिसिन कॉल के लिए लगाई गई थी, लेकिन चिकित्सक बिना अवकाश स्वीकृति कराए ही शहर से बाहर चले गए। इस दौरान रात में एक सर्पदंश से पीड़ित मरीज को समय से उपचार नहीं मिल सका, अस्पताल के कर्मचारियों ने जब फोन से संपर्क किया तो भोपाल में होना बताया। समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज की तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। अस्पताल में भी विरोध की स्थिति निर्मित हो गई थी। अस्पताल में चिकित्सक की मनमानी की खबर मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सक की जानकारी मांगी है।

Previous Post Next Post