जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन

जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन 


Junaid khan - शहडोल। 11 जून 2025 - खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु जिले  में 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ब्यौहारी जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान, डॉ. अल्पना शर्मा एवं डॉ. बीके प्रजापति के मार्गदर्शन में ग्राम बुड़वा, सरवाही, नौढ़िया, समान, देवरांव, खेरहा, जनकपुर, खरपा एवं तिखवा में कृषि शिविरो का आयोजन कर कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई। खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।

Previous Post Next Post