कैंडलमार्च निकालकर काँग्रेस ने विमान हादसे मे मृतक जनों को दी श्रद्धांजलि
Junaid khan - शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देशानुसार एवं एआईसीसी पदाधिकारी विवेक बंसल के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा, अहमदाबाद मे हुए विमान हादसे मे मृतक जनों को कैंडलमार्च निकल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एआईसीसी पदाधिकारी विवेक बंसल एवं जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद हादसा है, ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शाँन्ति प्रदान करे व उनके परिवारजन को इस दुख को सहन करने की छमता प्रदान करे। साथ ही जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी हृदय विदारक घटना की शीघ्र जांच हो ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर एआईसीसी पदाधिकारी विवेक बंसल,पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष गुप्ता,प्रदेश सचिव अजय अवस्थी,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस सोहागपुर अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापती,वरुण पाल, अशोक बजाज, प्रीतम दास सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष गोहपारू दल प्रताप सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेमधारी सिंह मार्को, निशांत जोशी, रविंद्र मणि शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह,शुभम सोंधिया, आशीष द्विवेदी, गौरव मिश्रा, शिवांशु साहू, दीपांशु गुप्ता,आशु सिंह,कृष्णा सिंह,पारस प्रवीण,ओम साहू अजिला सचिव शोएब अंसारी, संजय चौरसिया, पार्षद उर्मिला चौधरी,जय करण सिंह, दामोदर बैगा अजय सनपाल, राजेश यादव, रामबाबू, शेख आबिद एवं भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।