आर.बी.एस.के. टीम की समझाइश के बाद कुपोषित बच्चे का किया गया उपचार

आर.बी.एस.के. टीम की समझाइश के बाद कुपोषित बच्चे  का किया गया उपचार


Junaid khan - शहडोल। 12 जून 2025:- "कुपोषण से जंग आर.बी.एस.के. के संग" जिले को कुपोषण मुक्त करने के  उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन पर स्वास्थ के मैदानी अमले द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है। जिला प्रबंधक आर.बी.एस. के. श्रीमती कंचन पटेल ने बताया कि आर.बी.एस. के टीम डॉ. प्रियंका की अगुवाई में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम कुकरौंध क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चा मिला जिसे एन.आर.सी. मे भर्ती करने की सलाह दी गई। लेकिन काफी समझाने के बाद भी बच्चे के परिजन उसे एन.आर.सी. गोहपारू में भर्ती करने की तैयार नही हुये। तत्पश्चात् आर.बी.एस. के.टीम  और  ग्राम पंचायत सरपंच के काफी समझाइश के बाद बच्चे को जिला अस्पताल के पी.आई.सी.यू. भर्ती कर उपचार किया गया। अब बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में है।

Previous Post Next Post