पशु चोरी के प्रकरण का खुलासा,चोरी गई भैंस कीमत 50 हजार रुपये बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में थाना धनपुरी पुलिस द्वारा पशु चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई भैंस कीमत करीब 50,000/- रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मामले का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 30.08.2026 को फरियादी मुन्नालाल चौधरी पिता स्व. शोभनाथ चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खोह, थाना धनपुरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.08.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के आंगन में बंधी एक गर्भवती भैंस एवं सार में बंधा एक पड़वा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्यवाही –प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना धनपुरी द्वारा विशेष टीम गठित कर चोरी गए पशुओं एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 18.11.2026 को संदेही (1) संबलदास चौधरी पिता मोहन चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खोह, थाना धनपुरी, जिला शहडोल एवं (2) दौलतराम चन्द्रवंशी पिता पुलिस राम चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नोनघाटी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी संबलदास चौधरी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी करना तथा चोरी की भैंस आरोपी दौलतराम चन्द्रवंशी को बेचना बताया गया। आरोपी दौलतराम चन्द्रवंशी के कब्जे से चोरी गई एक नग भैंस, जिसकी अनुमानित कीमत 50,000/- रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष जे.आर. पर पेश किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी -1.संबलदास चौधरी पिता मोहन चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खोह, थाना धनपुरी, जिला शहडोल। 2.दौलतराम चन्द्रवंशी पिता पुलिस राम चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नोनघाटी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर। जप्त मशरूका – एक नग चोरी गई भैंस, अनुमानित कीमत 50,000/- रुपये। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक राम नाथ बांधव, सनत कुशवाहा, आरक्षक परिमाल सिंह, प्रिंस अग्रवाल, सायबर सेल से आरक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
