गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु गौरव मिश्रा हुए सम्मानित
Junaid khan - शहडोल। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संभागीय मुख्यालय शहडोल स्थित "अटल कामधेनु संस्था, कल्याणपुर" के समर्पित गौसेवक श्री गौरव मिश्रा को वर्ष 2022-23 के "आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान योजना" अंतर्गत व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री मिश्रा द्वारा वर्षों से गौसेवा, संरक्षण एवं जनजागरण के क्षेत्र में किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया गया है। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से गौसेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने हेतु निम्न सहयोग की मांग भी रखी —
हाइड्रोलिक गौ-एम्बुलेंस की सुविधा
गोवंश हेतु वनविहार जैसी संरक्षित व्यवस्था
पशु तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता एवं त्वरित कार्यबल की व्यवस्था
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन सुझावों को सहृदयता से स्वीकारते हुए शीघ्र ही संबंधित विभागों से विचार-विमर्श कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस उपलब्धि पर शहडोल संभाग के सभी पशुप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौसेवा संस्थाओं में हर्ष की लहर है। गौमाता की सेवा ही सच्चे धर्म की ओर पहला कदम है।"श्री गौरव मिश्रा, गौसेवक, कल्याणपुर। अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 9340503534
📌 अटल कामधेनु संस्था, कल्याणपुर, शहडोल।