2-3 घंटे विद्युत सप्लाई रही बंद, गर्मी में परेशान हुए लोग
Junaid khan - शहडोल। रविवार की शाम आए तेज तूफान से कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं गोरतरा के पास ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना। 2-3 घंटे सुधार कार्य के बाद सप्लाई शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रविवार को तेज तूफान से डाइट परिसर में एक विशाल पेड़ धरासाई हो गया, जिसकी चपेट में आने 11 केवी तार टूट गया और पांडवनगर व सोहागपुर की सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाते हुए सप्लाई शुरू की। इस दौरान सुधार कार्य में कर्मचारियों को 2-3 घंटे लगे। इसी तरह डिग्री हॉस्टल के समीप पेड़ गिरने से आसपास की सप्लाई बंद रही। इसी प्रकार ओव्हर लोड बढ़ने के कारण गोरतरा में एक ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्र की सप्लाई बंद हो गई। देर शाम विद्युत कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू की।
