60 लाख से अधिक का जलकर बकाया, कनेक्शन काटने की तैयारी कर रही नपा
Junaid khan - शहडोल। नगर में बकाया जलकर की वसूली के लिए नगर पालिका अभियान चलाएगी। इसके लिए ऐसे बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है जिन पर 5000 से अधिक कर कर बकाया है। अगले सप्ताह से इन चिन्हित बकायदारों को नोटिस जारी कर उनके नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका का राजस्व अमला तैयारी में जुटा है। सूची तैयार होने के साथ ही अभियान की शुरुआत की जाएगी। साथ ही अवैध नल कनेक्शनों को भी चिन्हित कर उन्हें वैध करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए वार्ड प्रभारियों व राजस्व अमले को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर में जलापूर्ति के लिए नगर पति के लिए नगर में बिछाई गई पाइप लाइन नल कनेक्शन तो ले लिया है, लेकिन जलकर जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे जलकर का बकाया लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
5000 नल कनेक्शन,नहीं जमा कर रहे टैक्स
नगर में जलापूर्ति के लिए लगभग ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली के प्रयास नगर पालिका ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली के लिए प्रयास कर रही है। इसी को लेकर जलकर के बड़े बकाएदारों को चिन्हित किया जा रहा है। 5000 रुपए से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार कर उनसे जलकर की वसूली की 5000 से अधिक नल कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग कनेक्शन लेने के बाद जलकर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस वजह से जलकर की बकाया राशि लगभग 60 लाख के करीब पहुंच गई है। बकाया कर की वसूली के लिए नगर पालिका हाथ पैर पटक रही है। निर्धारित समय पर राशि जमा न होने की स्थिति में कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। साथ ही पाइप लाइन से अवैध कनेक्शनों को भी वैध करने की प्रक्रिया की जाएगी। यह अभियान अगले सप्ताह से प्रारंभ होगा।
इनका कहना है
नगर में जलकर वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा, बकाएदारों की सूची तैयार की बड़े जा रही है। जलकर जमा न करने पर नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई होगी।
मयंक मिश्रा, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका शहडोल