यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चर्चा और निरीक्षण किया गया
Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा दिनांक 19.06.2025 को शहडोल मुख्यालय के प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण किया गया। पैदल भ्रमण के दौरान यातायात एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बगिया तिराहा, बुढार चौक, गांधी चौक, चौपाटी अन्य स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। उक्त भ्रमण के दौरान नगरपालिका सी.एम.ओ. अक्षत बुंदेला, उपुअ० यातायात मुकेश दीक्षित सहित थाना प्रभारी यातायात निरी० सेवाराम भगत एवं थाना यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।