शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। महिला थाना शहडोल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। शिकायतकर्ता ने महिला थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कमलेश रैकवार, निवासी ग्राम पटेरिया, जिला दमोह, से उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में हुई थी। आरोपी ईशाब बैंक में माइक्रो फाइनेंस का कार्य करता था और पीड़िता के घर आता-जाता था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वर्ष 2022 से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी का स्थानांतरण सिहोरा (जबलपुर) और फिर भिटौनी (जबलपुर) हुआ, लेकिन वह लगातार शादी का वादा कर पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा। अंतिम बार 28 मार्च 2026 (नवरात्रि) को आरोपी ने पीड़िता के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल में किसी अन्य लड़की की फोटो देखी और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना शहडोल में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की घेराबंदी की गई। आरोपी कमलेश रैकवार पिता स्व. जीवनलाल रैकवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पटेरिया, जिला दमोह (म.प्र.) को दिनांक 17.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय आज दिनांक 18.04.2026 को पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर. के. गयाग्वाल महिला थाना प्रभारी शहडोल के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक वर्षा बैगा, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक कृष्ण कुमार, महिला सैनिक निशा मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post