भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ जयसिंहनगर की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर
Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) शहडोल जिला इकाई की जयसिंहनगर ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक 18 अप्रैल को स्थानीय जयसिंहनगर रेस्ट हाउस में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा उपस्थित रहे,जबकि बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथियों में नेशनल काउंसलर कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जुनैद खान, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अजय पाल, संभागीय उपाध्यक्ष गणेश केवट, संभागीय सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर अजय केवट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक की शुरुआत संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीर चर्चा के साथ हुई। इस दौरान वर्ष 2026 के लिए सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आई कार्ड) वितरित किए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा कर रणनीति तय की गई।
पत्रकारों को संगठित रहना हैं-राहुल
मुख्य अतिथि राहुल सिंह राणा ने अपने संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली संबोधन में कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एक संगठित एवं अनुशासित संगठन है, जो पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमें गर्व है कि हम इस सशक्त संगठन के सदस्य हैं। उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। यह बैठक इसलिए भी विशेष रही क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में यह पहली बैठक आयोजित की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा, प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम की सहमति एवं संगठन प्रभारी की अनुशंसा पर कमलेश श्रीवास्तव को नेशनल काउंसलर, अरविंद द्विवेदी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,जुनैद खान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे संगठन के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता और भी सुदृढ़ हुई।
1 मई को होगा संभागीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 1 मई 2026 को शहडोल संभागीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी संभागीय सचिव सीतेन्द्र प्यासी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं ब्लॉक महासचिव रवि शुक्ला मोनू को सौंपी गई। सभी पदाधिकारी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा,अरविंद द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, अजय पाल, जुनैद खान, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, गणेश केवट, अजय केवट, सीतेन्द्र कुमार प्यासी, सुनील द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, राजेंद्र शर्मा नीलू, गुड्डू अग्निहोत्री, मो. जमाल खान, रवि द्विवेदी, कौशल सिंह, कमलेश सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। यह बैठक केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि इसने संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत किया। पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं भविष्य की योजनाओं को एक सशक्त दिशा देने में यह बैठक महत्वपूर्ण साबित हुई। IFWJ की यह पहल पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


