एमएसीटी प्रकरणों के संबंध में प्री-सिटिंग बैठक सम्पन्न
Junaid Khan - शहडोल। 02 सितंबर 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के आपसी सहमति से निराकरण के उद्देश्य से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण से संबंधित प्रकरणों के संबंध में प्री-सिटिंग बैठक एडीआर सेंटर जिला न्यायालय शहडोल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल श्री काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान लंबित एमएसीटी प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण, प्रभावी समन्वय तथा लोक अदालत की प्रक्रिया को सुगम बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं दिशा-निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की बात कहीं गई। बैठक में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक शर्मा, बुढ़ार से श्री सुशील कुमार अग्रवाल, श्री शिवलाल केवट सहित सभी संबंधित दावा प्रकरणों के अधिवक्ता, बीमा कंपनियों के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहें।
