सक्रियता,बारिश के बीच ढहा कच्चा मकान, ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचीं नवागत CMO आशा भंडारी, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका की त्वरित संवेदनशीलता की जनता में सराहना,राहत कार्य तेज़


Junaid Khan - शहडोल। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही हाल ही में उच्च न्यायालय से स्थानांतरण आदेश निरस्त होने के बाद 1 सितंबर को पदभार ग्रहण करने वाली मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती आशा भंडारी बिना किसी देरी के ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचीं। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित परिवार का हाल जाना और तुरंत राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त होने और अंदर पानी भरने से घर-गृहस्थी का भारी नुकसान हुआ है। CMO आशा भंडारी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि विपदा की इस घड़ी में शासन और नगर पालिका प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के कारण हुई क्षति का सही आकलन कर नियमानुसार हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पालिका प्रशासन, स्थानीय विधायक, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की मंशा के अनुरूप नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों की इस त्वरित मौजूदगी और पारदर्शी कार्यशैली ने आम जनता के बीच प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास को और गहरा किया है। स्थानीय नागरिकों ने भी संकट के समय तुरंत पहुँचे प्रशासनिक अमले की इस संवेदनशीलता और सक्रियता की जमकर तारीफ की है। राहत एवं पुर्नवास कार्यों में तेज़ी के निर्देश घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने संबंधित अमले को जलभराव की निकासी और मलबे की सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका अधिकारियों ने एकजुट होकर यह सुनिश्चित करने की बात कही है कि प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पूरे नगरीय क्षेत्र में जर्जर भवनों और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Previous Post Next Post