गोवर्धन पूजा पर गौशाला में धूमधाम से हुआ गौ माता का पूजन, 56 भोग अर्पित कर लिया आशीर्वाद
Junaid Khan - शहडोल। 11 नवंबर 2026 गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री कामधेनु गौ सेवा संस्थान, धनपुरी में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस शुभ अवसर पर गौ माता को छप्पन भोग (56 भोग) अर्पित किए गए। विधिवत तिलक, फूल-माला एवं आरती के साथ गौ माता की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री रविंद्र को छाबड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल एवं संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम दुबे सहित संस्थान की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी ने गौ माता को भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गौ सेवा, प्रकृति संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देता है। गोवर्धन पूजा हमें गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम दुबे ने कहा कि गौ माता की सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का कार्य नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का दायित्व है। बेसहारा, बीमार, घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
