नंदी गौ सेवा धाम में सुंदरकांड पाठ,गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

नंदी गौ सेवा धाम में सुंदरकांड पाठ,गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न 


Junaid Khan - शहडोल। ईश्वर की असीम कृपा एवं समस्त गौसेवकों, सहयोगियों और नगरवासियों के सहयोग से नंदी गौ सेवा धाम, शहडोल में भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ, गौ माता एवं भगवान गोवर्धन जी का विधि-विधान से पूजन, छप्पन भोग, हवन एवं विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिन सभी सहयोगियों, मित्रों, गौसेवकों एवं नगरवासियों ने अपना अमूल्य समय, श्रम, सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया, नंदी गौ सेवा धाम परिवार उन सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है। आप सभी का सहयोग ही हमारी सेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी सामूहिक भावना और समर्पण से गौ सेवा, धर्म, संस्कार एवं सामाजिक समरसता की परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। आइए, हम सभी गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं।

Previous Post Next Post