जिला प्रशासन की जय हो-मार्किट मोहोल्ला गाँव छोड़िए साहब कलेक्टर एसपी के ऑफिस ठीक अगल बगल से चोरों ने लाखो नगद व सोना चांदी पार किया

जिला प्रशासन की जय हो-मार्किट मोहोल्ला गाँव छोड़िए साहब कलेक्टर एसपी के ऑफिस ठीक अगल बगल से चोरों ने लाखो नगद व सोना चांदी पार किया 



Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी कार्यालय के ठीक बगल से खड़ी कार से बदमाशों ने 7 लाख 70 हजार रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए का सोना पार कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। नकदी और सोना एक झोले में रखे थे, जिसे कार के ड्राइवर सीट का कांच तोड़ते हुए बदमाश ले गए। हैरानी की बात है कि किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को उठाया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रमोद गुप्ता निवासी बरही विकासखंड करकेली ने बताया कि उसका लक्ष्मण गुप्ता से 24 लाख 80 हजार रूपए मकान का सौदा तय हुआ था। मकान की रजिस्ट्री कराने वह गुरुवार को कार क्रमांक एमपी 54 सीए 1227 से कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय गया था। कार को एसपी कार्यालय से महज 20 फिट की दूरी पर खडा किया था। गाडी में प्रमोद गुप्ता के अलावा उसकी पत्नी रिंकी गुप्ता, अशोक सोनी, प्रीती गुप्ता पति लक्ष्मण गुप्ता थी। इन्हीं को वाहन में पैसा होने की जानकारी थी। प्रमोद गुप्ता के अनुसार अशोक सोनी के साथ जब हम दोनों कार के पास पहुंचे तो ड्राइवर की सीट का कांच टूटा हुआ था। 7 लाख 70 हजार रूपए नकद एवं 10 लाख रूपए का सोना चोरी हो गया था। एक लाख 45 हजार रूपए कार में मिले। घटना की जानकारी नगर निरीक्षक उमरिया को दी गई। नगर निरीक्षक आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और गाड़ी की जांच की तथा दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए थाना ले गए। बताया जाता है कि पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Previous Post Next Post