शासकीय जमीन पौराणिक बावली को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन क्रमिक अनशन का आज 67वां दिन
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 09 जून 2025 को किरन टॉकीज शहडोल दुर्गा पूजा, सामाजिक सरोकारों की शासकीय जमीन पौराणिक बावली को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन क्रमिक अनशन का आज 67वां दिन है। आज अनशन आंदोलन रामधुन के साथ आरंभ हुआ। आज अनशन में शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी चंद्रकांत श्रीवास्तव नौजवानों का उत्साह संवर्धन करने के लिए मौजूद थे उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नौजवान रामरतन यादव, विजय सोनी को तिलक लगाकर माला पहनाकर अनशन की प्रतिज्ञा के साथ बैठाया। आज इस अवसर पर मौजूद धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,रंजीत बसाक राजेंद्र रजक, शिवेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, विनोद शर्मा , सुनीता गुप्ता रेणु गुप्ता प्रीतिप्रदीप सोनी संदीप सोनी अनीता गुप्ता माधुरी गुप्ता नेहा गुप्ता तारा गुप्ता पिंकी लक्षकार मुरलीधर दिनेश गुप्ता दिनेश सिंह शंकर रजक, मयंक गुप्ता आनंद मोर, आशीष रजक सुमित बारानी सोनू गुप्ता, रोहित गुप्ता, जय गुप्ता आदित्य गुप्ता, अमित रजक, अंश सोनी, अशोक रजक, प्रकाश ओचानी, सुनीता गुप्ता नीलम गुप्ता रिंकी गुप्ता रेणु गुप्ता, उषा रजक रेखा रजक, मुन्नी बाई रजक अभिषेक रजक आशीष रजक, सुनीता पनिका आदि अन्य लोग भी मौजूद थे।