राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चमकेगा शहडोल संभाग, 05 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में चयनित
Junaid khan - शहडोल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आदेशानुसार ,मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल 14 वर्ष आयु वर्ग बालक प्रतियोगिता का आयोजन उमरिया शिक्षा विभाग में दिनांक 1 से 5 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में शहडोल संभाग शिक्षा विभाग से पांच 5 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनके नाम है रुद्राक्ष यादव, रावेंद्र सिंह ,मानस गुप्ता, रियल सिंह , शौर्य सिंह तोमर , मध्य प्रदेश टीम के कोच हैं, संदीप मंडल शहडोल संभाग, टीम के मैनेजर शाहबाज मोहम्मद सागर संभाग को बनाया गया है, शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता का आयोजन उमरिया में ही दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक किया गया था, जिसमें शहडोल संभाग शिक्षा विभाग की टीम विजेता हुई थी, उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश टीम में किया गया है, यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं भाग लेंगे , मध्य प्रदेश टीम का प्रि नेशनल कोचिंग कैंप जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया द्वारा कराया जा रहा है,चयनित खिलाड़ियों को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग, उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच रईस अहमद, सहायक संचालक क्रीडा सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी उमरिया शेख सलीम जिला खेल अधिकारी शहडोल राम रूद्र पटेल , जिला खेल अधिकारी अनूपपुर खलील कुरेशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रईस अहमद सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच।
