नवनियुक्त संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया का भाजपा जिलाअध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Junaid khan - शहडोल। नगर के कमला नगर स्थित अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में 25 नवंबर 2025 को जिला भाजपा कार्यालय में SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए की SIR अभियान की प्रगति और बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में नवनियुक्त भाजपा शहडोल संभाग के प्रभारी गौरव सिरोठिया उपस्थित रहे, संभागीय प्रभारी के रूप में शहडोल प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा एवं कार्यकर्ताओं ने गौरव सिरोठिया का भव्य स्वागत किया। शहडोल संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरौठिया ने SIR अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने की इस दौरान मंचासीन अतिथियों में विधायक जैतपुर श्री जय सिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष लोहानी श्री मनोज गुप्ता, श्री दौलत मनमानी, जिला महामंत्री श्री अमित मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल नगर परिषद बुढार की अध्यक्ष शालिनी सरावगी मंचासीन रहे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने SIR अभियान के क्रियान्वयन एवं उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता और मजबूत संगठनात्मक संरचना पर बल दिया। साथी ही कार्यकर्ताओं को SIRअभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए उत्साह वर्धन करते हुए पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के शहडोल संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के सभी कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की SIR अभियान का उद्देश्य जिले में मतदाता सूची के पारदर्शी पुनरीक्षण, मतदान में निष्पक्षता, एवं संगठन की जमीनी मजबूती को सुनिश्चित करना है। बैठक में बीएलए-1 व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और सभी को अभियान की सफलता के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता SIR अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। स्वागत एवं बैठक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति, मण्डल के पदाधिकारीगण, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

