गिट्टी के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही
Junaid Khan - शहडोल। 26 फरवरी 2026- जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के अमले द्वारा सिंहपुर थाना क्षेत्र मे खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जाँच की गई। जाँच दौरान एक डम्पर एवं ट्रक को गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए ग्राम भमराहा में रोका गया। वाहन से गिट्टी खनिज परिवहन की कोई रॉयल्टी नहीं पायी गयी है एवं उक्त वाहन को मय खनिज के थाना सिंहपुर की अभिरक्षा में जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
Tags
SHAHDOL
