थाना चचाई मे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना चचाई में ऊर्जा नगरी चचाई अंतर्गत थाना चचाई मे होली और रमजान त्यौहार के उपलक्ष्य मे शाम 5:00 पी एम मे बैठक आयोजित की गयी!उक्त बैठक मे अपने अपने त्यौहार मे शांति पूर्वक मनाने की सलाह दी गयी व किसी के त्यौहार मे किसी प्रकार की टिप्पणी ना करने की सलाह दी गयी। त्यौहार खुशी पूरवक मनाये थाने की बैठक मे थाना प्रभारी राघव सिंह बागरी, देवहारा थाना प्रभारी रंग नाथ मिश्रा, थाने के मुंसी राजेंद्र सिंह, और चचाई से आये समाज सेवी मे मीना तनवर (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ) वरिष्ठ समाज सेवी दादा जितेंद्र सिंह, रामापल सिंह लहरू, विजय बेगा,जमील खान, किशोरी रजक, एवं वरिष्ठ पत्रकार रजनीश गौतम, राजेश रजक, संतोष पंसारे और चचाई के सभी नागरिक थाना स्टॉप मौजूद रहकर शांति समिति के कार्यक्रम को सफल बनाया।
