महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 


Junaid khan - शहडोल। हर साल महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब शहडोल महिलाओं के लिए कोई ना कोई प्रतियोगिता का आयोजन करती है ईसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए इस साल महिला दिवस के उपलक्ष में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह मैच 1 मार्च दिन रविवार को 2.00 से गांधी स्टेडियम में होगा इस मैच को खेलने के लिए चार समाज सेवी संस्थाएं भाग लेंगी महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके हितों के लिए कार्य करने में संस्था सदैव तत्पर रही है इस मैच को खेलने के लिए महिलाओं में बड़ा उत्साह और जोश है इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती गीतिका खोडियार ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगी सभी टीम मेंबर्स को उन्होंने शुभकामनाएं दी क्लब सचिव श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान टीम की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा उन्होंने भी खेल रही सारी टीमों को शुभकामनाएं दी है।

Previous Post Next Post