ड्राइविंग लाइसेंस आपके सुरक्षा एवं पहचान का आधार

निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का किया गया आयोजन


Junaid khan - शहडोल। 26 फरवरी 2026- महिला बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वय से शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार में निःषुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती संजीता भगत द्वारा शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार जिला शहडोल में निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के माध्यम से कॉलेज में उपस्थित दूर दराज से आए हुए बालक बालिकाओं को लर्निंग लाइसेंस के बारे में बताया गया एवं ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहन चालने की समझाइष दी गई। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस आपके सुरक्षा एवं पहचान का भी आधार है। कैंप में श्रीमती नीलमणि भगत परिवहन विभाग, महाविद्यालय के डॉ० जयशंकर सिंह, डॉ० दिनेश वर्मा, डॉ० अनूप कुमार सेन, श्रीमती रामकुमारी पाण्डेय पर्यवेक्षक, भानुप्रिया केसवर्कर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post