कंसल्टेंसी कंपनी वन क्लिक सॉल्यूशन के नाम पर बेरोजगार युवाओं से हो रहा है फ्रॉड.!
Junaid khan - शहडोल। आज के दौर में जहाँ एक तरफ युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ शातिर गिरोह उनकी मजबूरी का फायदा उठाने में लगे हैं। पिछले कुछ समय से 'जूड़' और 'आकाश' नाम के दो जालसाजों द्वारा बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।यह वाकई में एक बहुत ही गंभीर और चिंताजनक मुद्दा है। अपनी मेहनत की कमाई और बेहतर भविष्य के सपनों को दांव पर लगाकर जब युवा इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार होते हैं, तो यह न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत भारी पड़ता है।नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना एक गंभीर अपराध है। सतीश सिंह (बदला हुआ नाम) निवासी बर्फ फैक्ट्री सिंहपुर रोड जिला शहडोल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिये गये अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया की वार्ड न 22/29 में निवास करने वाले जूड़ गोडाईन पिता ऐशली गोडाईन ने प्राइवेट कंपनी वन क्लिक सॉल्यूशन में नौकरी दिलाने के नाम पर 38000/- (अड़तीस हजार रुपये) ऐंठ लिये। रुपये ऐंठने के बाद ना तो नौकरी लगी और ना ही रुपये वापस लौटाया गया। उल्टा इस फर्जी कंपनी के एच आर आकाश पटेरिया द्वारा शिकायतकर्ता को गंदी-गंदी गाली देते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।जिससे शिकायत करता और उसका परिवार भयभीत हो गया है।सूत्र बताते हैं किउक्त फर्जी कंपनी द्वारा सैकड़ो बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है।उक्त फर्जी कंपनी का संचालन जिला/ संभाग इंदौर से होना बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सेरुपए बैठने वाले जूड़ गोडाईन और आकाश पटेरिया पर कड़ी से कड़ी न्यायिक कार्यवाही करने की मांग की है।
कैसे ये जालसाज फंसाते है बेरोजगार युवाओं को
ये जालसाज मनोवैज्ञानिक और डिजिटल खेल खेलने में माहिर होते हैं। वे जानते हैं कि एक बेरोजगार युवा मानसिक दबाव और आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, और इसी का फायदा उठाकर वे अपना जाल बुनते हैं।
कंसल्टेंसी कंपनी वन क्लिक सॉल्यूशन पर जांच की मांग।
सूत्र बताते की इंदौर स्थित इस कंसल्टेंसी कंपनी का पहले भी विरोध हो चुका है।बड़े-बड़े और लुभावने वादे दिखाते हुए यह कंपनी बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व में भी फ्रौड़ कर चुकी है।इंदौर स्थित इस कंसल्टेंसी कंपनी पर जांच कर विधिवत कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि ये बेरोजगार युवाओं का शोषण न कर सके कभी-कभी अत्यधिक परेशान हो जाने पर यही बेरोजगार युवक आत्महत्या जैसे आत्मघाती खत्म उठा लेते है। अगर जल्द ही फर्जी कंसल्टेशन कंपनी वन क्लिक सॉल्यूशन पर न्याय कार्यवाही नहीं की गई तो न जाने कितने बेरोजगारों को यह नौकरी दिलाने के नाम पर चूना लगा देंगे।
इनका कहना है।
मेरे पास शिकायत आई थी जिसे मैने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शहडोल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भेजवा दिया है।
अभिषेक दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल।
