25 फरवरी को निकाली जाएगी दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा
Junaid khan - शहडोल। 23 फरवरी 2026- प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगु भाई पटेल की अध्यक्षता में 25 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल का भव्य पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर शहडोल (नवलपुर) में किया जाएगा। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा में संकायाध्यक्षो द्वारा उपाधि हेतु अर्ह विद्यार्थियो की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में दीक्षांत शपथ, कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक एवं उपाधि का वितरण, दीक्षांत उद्बोधन, स्मारिका का विमोचन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल करेंगे, प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल समारोह सारस्वत अतिथि होंगे। कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर सेवा निवृत्त लेफ्टिनेन्ट जनरल आर्म्डफोर्सेस मेडिकल कोट डायरेक्टर जनरल नई दिल्ली श्री अनूप बनर्जी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. रामशंकर दीक्षांत शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे से होगा।
