इसमैक (हेरोईन) तस्कर करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इसमैक (हेरोईन) तस्कर करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस व्दारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे ब्यौहारी पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर सूचना पर ब्यौहारी बस स्टैंड परिसर में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक/हिरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 16.41 ग्राम स्मैक, नगद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,000 रुपये है। आरोपीगण शिवकुमार यादव (निवासी उमरिया) एवं पवन नामदेव (निवासी शहडोल) के विरुद्ध धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सराहनीय भूमिका - निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव अधिनस्थ, स्टाफ उनि राजकुमार सिंह, प्रआर नरेन्द्र उपाध्याय प्र.आर. बिलाल खान, आर. गंगा सागर गुप्ता, महिला, आर. पंकज महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post