धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प,शहरी स्वास्थ्य केंद्र गांधी चौक में ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने, बेहतर जनसेवा के लिए डॉक्टर व स्टाफ सम्मानित 


Junaid Khan - शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संभाग मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी (गांधी चौक) में राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के तुरंत बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के तरानों से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के मंशा अनुरूप आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प भी दोहराया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस सराहनीय पहल और राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन में विभाग के आला अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की प्रतिबद्धता साफ नजर आई। कार्यक्रम में डॉ. अंशुमान सोनारे (डीईओ), वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चौबे, मेडिकल ऑफिसर डॉ. एकता मिश्रा, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, रितु चतुर्वेदी, एपीएम संतोष पांडे, दिव्या सीतलानी, करुणा पटेल, सुल्ताना बेगम, गायत्री पटेल, ममता साहू, गायत्री गुप्ता, शांत तोना सरकार सहित शहरी क्षेत्र की समर्पित आशा कार्यकर्ता, किशन यादव, निधि द्विवेदी, प्रभाकर सिंह एवं समस्त स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी के इस अनुकरणीय कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है। एक ओर जहां जिला प्रशासन और राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, वहीं ऐसे समर्पित अधिकारियों और डॉक्टरों की सक्रियता से आम जनता का सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर विश्वास और मजबूत हुआ है। अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले इन जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली उन कर्मचारियों व तत्वों के लिए भी एक कड़ा संदेश है जो शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतते हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन ने यह साबित कर दिया कि कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय भावना से ही किसी संस्थान की साख मजबूत होती है।

Previous Post Next Post