मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस व वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन में हर्ष, शहडोल रीवा संभाग के पदाधिकारियों ने दी बधाई
Junaid khan - शहडोल। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने माननीय सुरेश चौधरी (बिहार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा आदरणीय एडवोकेट राजकुमार दुबे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि इन दोनों नेतृत्वकर्ताओं के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष राम नरेश तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को सशक्त नेतृत्व मिलना मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के सदस्यों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शिक्षक एवं पेंशनभोगी हितों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। बधाई देने वालों में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष राम नरेश तिवारी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष के.पी. महिंद्रा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष रविकरण त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रसाद तिवारी, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष राम मिलन तिवारी, प्रदेश सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष गोपी नाथ सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर गौतम, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष दया शंकर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एल.पी. तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्ष नगाइच, संरक्षक शशि शंकर सुहाने, प्रांतीय सचिव अशोक कुमार द्विवेदी, जिला सचिव विनोद प्रताप सिंह, संभागीय सचिव लाल मणि जैसवाल, तहसील अध्यक्ष राजाराम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उमरिया जिला अध्यक्ष बृजभान मिश्रा, अनूपपुर जिला अध्यक्ष डी.वाई. शराव, रीवा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शर्मा, संभागीय अध्यक्ष हर्ष लाल शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहिणी प्रसाद त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष परिहार, श्री अवस्थी (प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रांताध्यक्ष, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस), मैहर जिला अध्यक्ष आर.पी. गर्ग एवं मैहर जिला संरक्षक रविनंदन मिश्रा सहित शहडोल रीवा संभाग के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन के नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी एक सकारात्मक कदम है। सभी पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित नेतृत्व के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उक्त प्रेस विज्ञप्ति कार्यकारी प्रांताध्यक्ष राम नरेश तिवारी द्वारा जारी की गई।
