दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल,सिसोदिया बरी:सत्य और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत-अनूप शर्मा

दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल,सिसोदिया बरी:सत्य और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत-अनूप शर्मा 


Junaid Khan - शहडोल। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश मीडिया विभाग,शहडोल जोन के प्रतिनिधि अनूप शर्मा ने दिल्ली की कथित शराब नीति प्रकरण में आए न्यायालयीन निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “सत्य, संविधान और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि माननीय अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किया जाना इस बात का प्रमाण है कि लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप निराधार थे और सच्चाई अंततः सामने आकर रहती है। अनूप शर्मा ने जारी बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर राजनीतिक द्वेष की भावना से आरोप लगाए गए और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष की आवाज दबाने और वैकल्पिक राजनीति को कमजोर करने की कोशिश का हिस्सा था, लेकिन न्यायपालिका के निर्णय ने सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों, गिरफ्तारी और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने संयम और धैर्य का परिचय दिया तथा न्याय व्यवस्था में अपना विश्वास बनाए रखा। यह फैसला केवल दो नेताओं की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है,” उन्होंने कहा। अनूप शर्मा ने आगे कहा कि इस निर्णय से देश की जनता के बीच यह संदेश गया है कि न्यायपालिका स्वतंत्र है और सत्य की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर को जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के रूप में लें तथा आम लोगों के मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शित पर निरंतर काम करते रहें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगे भी ईमानदार और जवाबदेह राजनीति के अपने मूल सिद्धांतों पर कायम रहेगी और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखेगी। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, इस कथन के साथ उन्होंने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

Previous Post Next Post