पार्षद सिल्लू रजक के नेतृत्व में नशा मुक्ति संदेश लेकर शहडोल पहुँचे पदयात्री पल्लव देव,युवाओं ने किया भव्य स्वागत

पार्षद सिल्लू रजक के नेतृत्व में नशा मुक्ति संदेश लेकर शहडोल पहुँचे पदयात्री पल्लव देव,युवाओं ने किया भव्य स्वागत


Junaid Khan - शहडोल। नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर देशभर में पैदल यात्रा कर रहे प्रेरणादायक वक्ता पल्लव देव का शुक्रवार को शहडोल की पावन धरती पर आगमन हुआ। उनके शहडोल पहुँचते ही शहर में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। समाजसेवी एवं पार्षद सिल्लू रजक के नेतृत्व में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पल्लव देव असम के श्रीभूमि से पूरे भारत में “Against Drugs – Choose Life, Not Drugs” का संदेश लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा 5 मई 2025 से प्रारंभ हुई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है। शहडोल में उनके स्वागत के दौरान युवाओं और समाजसेवियों ने नशा मुक्ति के इस अभियान की सराहना करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास जोतवानी, मुकेश द्विवेदी, शुभम सोंधिया, सुबोध सिंह, साहिल, महेश सेनापति, अमन यादव, भगवान जोतवानी, दीपक, निर्मल और मुन्ना सिंह सहित कई युवाओं ने उनका स्वागत किया। पल्लव देव ने कहा कि आज देश का युवा यदि नशे की गिरफ्त में फंस जाता है तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए समाज के सभी लोगों को मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, इसे नशे में बर्बाद करने के बजाय अच्छे कार्यों और समाज सेवा में लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी यह पदयात्रा देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग, धाम, राम मंदिर, शक्ति पीठ, अमरनाथ और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि वे यह पूरी यात्रा बिना पैसे के कर रहे हैं, ताकि समाज को सेवा, त्याग और जागरूकता का संदेश दिया जा सके। पल्लव देव की इस प्रेरणादायक यात्रा ने शहडोल के युवाओं और नागरिकों के दिलों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका यह अभियान देश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। जय श्री राम के उद्घोष के साथ उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post