अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि राजन मिश्रा 20 अप्रैल को शहडोल जिले के प्रवास में रहेंगे

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि राजन मिश्रा 20 अप्रैल को शहडोल जिले के प्रवास में रहेंगे


Junaid Khan - शहडोल। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहडोल जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ पूजा अर्चना कर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा श्री शर्मा ने बताया कि इस बार अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवी राजन मिश्रा एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्रीमती मोना थापक भी शहडोल जिले के प्रवास में रहेगी एवं अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी भी इस बार शहडोल जिले में बाबा परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। समस्त विप्र जनो से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 20 4.26 दिन सोमवार को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहडोल नगर में धार्मिक कार्यक्रम पूजा हवन एवं भंडारा तथा भगवान की जीवन्त झांकियों का पूजन अर्चन एवं पुण्य श्लोकों का पाठ एवं भव्य शोभा यात्रा सायं 4:30 बजे से जयस्तंभ चौक से गाँधी चौक जैन मंदिर होते हुए मोहनराम मंदिर तक भगवान परशुराम जी स्वामी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में एवं शोभायात्रा में आप सभी विप्रजन सादर आमंत्रित हैं।

Previous Post Next Post