नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम
Junaid Khan - शहडोल। 18 अप्रैल 2026- विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन पखवाडा अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओ के सषक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में नृत्य, गायन, नाटक, मिमिक्री एवं समूह प्रस्तुतियों सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई तथा प्रतिभागियो को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. पंकज जैन, श्री आशीष खरे सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
Tags
SHAHDOL
