रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर से लेकर स्नेह भोज और भव्य शोभायात्रा तक जिला ब्राह्मण समाज ने की व्यापक तैयारियां
Junaid Khan - शहडोल। समस्त विप्रजन को यह सूचित किया जाता है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 20. 04. 2026 दिन सोमवार भगवान परशुराम जी स्वामी के जन्मोत्सरव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज शहडोल के तत्वावधान में निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
1)रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से।
2)आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर प्रातः 10 बजे से।
3)स्नेह भोज अपरान्ह 1:30 बजे से।
4)भगवान की जीवन्त झांकियों का पूजन अर्चन एवं पुण्य श्लोकों का पाठ शायं 4:00 बजे से।
5) भव्य शोभा यात्रा सायं 4:30 बजे से जयस्तंभ चौक से गाँथी चौक जैन मंदिर होते हुए मोहनराम मंदिर तक भगवान परशुराम जी स्वामी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में एवं शोभायात्रा में आप सभी विप्रजन सादर आमंत्रित हैं। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से सामाजिक समरसता, सेवा भावना और धार्मिक आस्था को समर्पित रहेगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ-साथ मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। वहीं स्नेह भोज के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भगवान परशुराम जी की झांकियों के माध्यम से उनके जीवन, त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके। शाम को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा एवं भक्ति संगीत की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा। जिला ब्राह्मण समाज ने सभी विप्रजनों सहित आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
