होली पर चाकूबाजी कर फरार हुआ आरोपी अजीत उर्फ जग्गा बैरागी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। प्रकरण में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि होली के दिन आपसी विवाद के चलते उसके भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान एक आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 21.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी अजीत उर्फ जग्गा बैरागी पिता हरिदास बैरागी उम्र 30 वर्ष निवासी रिजनल कॉलोनी बुढ़ार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक विनय सिंह गहरवार थाना प्रभारी बुढार नेतृत्व में, उनि. गोविन्द भगत, आर.जोतिन्द्र सिंह, आर. गोपाल सिंह, आर. शिवशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
