हेडगेवार पार्क स्थित तालाब में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

हेडगेवार पार्क स्थित तालाब में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश 



Junaid Khan - शहडोल। 18 अप्रैल 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर में जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता हेतु निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर क्षेत्र के सरस्वती स्कूल (जेल बिल्डिंग) के पास स्थित डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार पार्क परिसर के तालाब में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। पूर्व पार्षद श्री प्रभात पांडे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्रमदान के दौरान तालाब की साफ-सफाई की गई तथा जलीय क्षेत्र में उगी अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई की गई। साथ ही तालाब किनारे फैली गंदगी, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर उनका समुचित निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपयंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, कार्यालय अधीक्षक श्री मोतीलाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र, वार्डवासी एवं ओम साई विजन के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post