डेटा साइंस में शोध कर रूपेश नागेन्द्र ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि

डेटा साइंस में शोध कर रूपेश नागेन्द्र ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर कॉलेज में कंप्यूटर साइंस के अध्यापक बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील निवासी रूपेश नागेन्द्र ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट (मध्यप्रदेश) से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने “Utilizing Data Science and Cutting-edge Computational Methods to Improve Human Welfare” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध कार्य प्रो. डॉ. त्र्यंबक ए. हिवारकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. रूपेश नागेन्द्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माँ दुर्गा, अपने माता-पिता श्रीमती द्रोपदी नागेन्द्र एवं श्री मदनलाल नागेन्द्र तथा अपनी धर्मपत्नी डॉ. भावना नागेन्द्र को दिया है, जो मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक हैं। परिवारजनों में उनकी अर्धांगिनी डॉ. भावना नागेन्द्र, पुत्रियाँ अद्रिति एवं मोक्षदा नागेन्द्र, भाई इंजी. विनय नागेन्द्र, बहनें डॉ. तुलसी एवं डॉ. कीर्ति सहित ससुराल पक्ष के परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही पं. अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र द्विवेदी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं उनके मित्रों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समस्त परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की है।

Previous Post Next Post