कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 21 अप्रैल 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम धनवाही निवासी धीरा बैगा ने निजी भूमि में हो रहे निर्माण कार्य एवं खनन पर रोक लगवाने, शहडोल जिले के ग्राम बलपुरवा निवासी संगीता सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, ग्राम बसोहरा निवासी दीनदयाल सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में नाम जुडवाने, ग्राम निकई निवासी मोहन लाल साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
