शहडोल में गूंजेगा अस्मिता लीग’ का उत्साह: बालिकाओं को मिलेगा फुटबॉल में आगे बढ़ने का सुनहरा मंच
Junaid Khan - शहडोल। अस्मिता लीग फुटबॉल 16 वर्ष आयु वर्ग बालिका प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशानुसार रेलवे फुटबॉल मैदान शहडोल में दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक किया किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को फुटबॉल खेल के प्रति जागरूक करने एवं फुटबॉल में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर शहडोल जिले की फुटबॉल टीम तैयार की जाएगी जिन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता जिला फुटबाल संघ शहडोल संघ के इन पदाधिकारी द्वारा कराई जाएगी। संरक्षक हैं श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैसीनगर क्षेत्र, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, उपाध्यक्ष अजय विजया, बालाकृष्णा बंगारी, ए के मोहंती, मोहम्मद शमीम, सचिन, रईस अहमद, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक होगी प्रिंसिपल प्रतिभा कुशवाहा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाई स्कूल शहडोल, राजीव श्रीवास्तव एवं जिला फुटबाल संघ शहडोल के सभी पदाधिकारी गड की देखरेख इस प्रतियोगिता का आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 रजिस्टर्ड क्लबो की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रति में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से कराया गया है। प्रतियोगिता के पश्चात् अस्मिता 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका प्रतियोगिता का आयोजन मई 2026 की सेकंड वीक में कराया जाएगा। प्रतियोगिता का समय होगा पहला मैच प्रातः 7:30, दूसरा मैच 9:30, तीसरा मैच शाम 3:30 तथा चौथा मैच शाम 5:30 तक खेला जाएगा। खेल के साथ सशक्तिकरण का संदेश इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। इससे न केवल खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा। जिले की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा अवसर अस्मिता लीग के जरिए चयनित खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल का नाम रोशन करेंगी। यह प्रतियोगिता भविष्य की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत नींव साबित होगी। खेल मैदान बनेगा प्रतिभा का केंद्र रेलवे फुटबॉल मैदान शहडोल इन तीन दिनों में खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनेगा, जहां हर मैच के साथ रोमांच और प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा। खेल प्रेमियों से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। रईस अहमद सचिव, जिला फुटबाल संघ शहडोल मध्य प्रदेश।
