ऋतुराज गुप्ता को मिला राष्ट्रीय युवा जागृति समिति का राष्ट्रीय संयोजक की कमान

ऋतुराज गुप्ता को मिला राष्ट्रीय युवा जागृति समिति का राष्ट्रीय संयोजक की कमान


Junaid Khan - शहडोल। केसरवानी समाज शहडोल एवं केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश के लिए बड़े हर्ष का विषय है की केसरवानी समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठ, नेतृत्व कौशल और जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद केसरी (हैदराबाद) की सहमति व राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय केसरी (सिलिगुड़ी) की अनुशंसा से "राष्ट्रीय युवा जागृति कैरियर परामर्श खेलकूद नेतृत्व विकास समिति" में केसरवानी वैश्य तरुण सभा शहडोल के अध्यक्ष श्री ऋतुराज गुप्ता शहडोल (म.प्र.) को राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है उनका कार्यकाल 03 वर्ष का होगा। साथ ही चार अन्य राज्यों से सहसंयोजक के पद पर श्री अमित केसरी, पटना (बिहार), सहसंयोजक श्री अनिल केसरी, जगतदल (पश्चिम बंगाल), सहसंयोजक श्री आदेश केसरवानी, नागपुर (महाराष्ट्र), सहसंयोजक श्री आशीष केसरवानी, बलौदा बाजार (छ.ग.) को बनाया गया है। केसरवानी नगर सभा शहडोल के संरक्षक मंडल एडवोकेट श्री श्रवण कुमार गुप्ता, श्री बृजेंद्र गुप्ता लल्लू भईया, श्री रोहिणी प्रसाद गुप्ता, श्री जगदीश कुमार गुप्ता प्राचार्य, केसरवानी नगर सभा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गुप्ता, महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती निभा गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने ऋतुराज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Previous Post Next Post