रीवा में बन रहा 165 करोड़ का केबल ब्रिज,शहडोल नगर में आज तक नहीं बन पाया एक भी ओवर ब्रिज-मनीष श्रीवास्तव

रीवा में बन रहा 165 करोड़ का केबल ब्रिज,शहडोल नगर में आज तक नहीं बन पाया एक भी ओवर ब्रिज-मनीष श्रीवास्तव


Junaid Khan - शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष- मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,उप मुख्यमंत्री रीवा के भाजपा नेता और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में एक और विकास की बात बताई है कि, रीवा में बनेगा हाई टेक केबल ब्रिज जिससे पूरे विंध्य को लाभ होगा और यह विंध्य के विकास का प्रतीक बनेगा और यह केबल ब्रिज विंध्य को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा। मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि,रीवा का विकास अच्छी बात है पर इससे शहडोल को क्या लाभ?हमारे शहडोल शहर में एक भी ओवर ब्रिज नहीं बन पाया और संभाग के किसी भी प्रभारी मंत्रियों विधायकों और सांसद व यहां पदस्थ रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर क़ोई पहल और कार्य कभी नहीं किया। मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि, शहडोल में पोंडा नाला, पुरानी बस्ती में रेलवे ओवर ब्रिज बना नहीं बाईपास रीवा रोड में एक और बीच बना है वह तक तो चालू हो नहीं पाया, इसी तरह शहडोल से उमरिया रोड में आज 10 वर्षो से लगभग 5 ओवर ब्रिज बन नहीं पाये, शहडोल आकर राजेन्द्र शुक्ल जी से लगातार यह मांगे कई वर्षों से की जा रही हैं लेकिन शायद उनकी आवाज और आदेश में कमी हो रही है जिससे एजेंसियां काम नहीं कर रही हैं। मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि, क्या राजेन्द्र शुक्ल ने यह मान लिया है कि,वह केवल रीवा के ही नेता हैं, इसीलिए संकीर्ण मानसिकता के कारण आये दिन रीवा के विकास की बात करके विंध्य का विकास बताये जा रहे हैं, अरे आप शहडोल के प्रभारी मंत्री भी हैं, विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत शहडोल भी आता है जो देश का एकमात्र आदिवासी संभागीय मुख्यालय है कम से कम यहां के विधायक और सांसद अगर अकर्मणय हैं,अक्षम हैं, विचार शून्य हैं तो आप ही इनको साथ में लेकर यहां के विकास के लिए भी एक प्लानिंग करके धरातल पर ला सकते हैं जिससे शहडोल का बहुत अधिक तो नहीं लेकिन आवश्यकता अनुसार विकास तो हो सकता है।

Previous Post Next Post