चिन्हित गर्भवती माताओ को दें चिकित्सकीय परामर्श- डॉ. केदार सिंह
Junaid Khan - शहडोल। 04 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि जिले में जिन शासकीय संरचनाआंे एवं अमृत सरोवरों को अभी तक राजस्व रिकार्ड में दर्ज नही किया गया है उन्हें प्राथमिकता के साथ राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में चिन्हित गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु सतत रूप से मैदानी चिकित्सकीय अमले द्वारा निगरानी रखी जाएं तथा जरूरत होने पर उनका समय पर उपचार करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में गेंहू उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत गेंहू उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण करें एवं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपार्जन केंद्रो में आने वाले किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रो में छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल, बारदाने, तौलकांटे सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागो में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं, कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
