धनपुरी पुलिस की कार्रवाई,नकबजनी एवं चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.50 लाख रुपये का मशरूका वाहन जब्त

धनपुरी पुलिस की कार्रवाई,नकबजनी एवं चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.50 लाख रुपये का मशरूका वाहन जब्त 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना धनपुरी क्षेत्र अंतर्गत घटित चोरी की घटना में थाना धनपुरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। दिनांक 29.07.2026 को फरियादी निवासी थाना धनपुरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की परछी में खड़ी हीरो होंडा सी.डी. डीलक्स मोटरसाइकिल, दवाई छिड़कने की मशीन एवं 5 लीटर डीजल से भरी जरीकेन चोरी कर ली गई है। उसी दौरान पड़ोसी रवि चौधरी के घर की बाड़ी स्थित कुएं से आधा एच.पी. का मोटर पंप एवं दो सिल्वर रंग के तबेले भी चोरी होने की जानकारी सामने आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धनपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सतत् तलाशी एवं विवेचना के आधार पर संदेही कमलेश चौधरी उर्फ केमलू (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बेम्हौरी, थाना धनपुरी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया समस्त मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया। जब्त मशरूका (कुल कीमती लगभग ₹1,50,000/-): एक हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, एक आसमानी रंग की दवाई छिड़कने वाली टंकी मशीन, एक संतरे रंग का जरीकेन (लगभग 5 लीटर डीजल सहित), एक आधा एच.पी. टैक्स मैक्स कंपनी का टुल्लू पंप, दो अदद सिल्वर रंग के तबेले (क्षमता 20-20 लीटर), घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त रियलमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल जप्त किया गया। सराहनीय भूमिका। उक्त एसडीओपी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो, उप निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह, रामकरण सिंह, दीपक तिवारी, प्रधान आरक्षक गेंदसिंह, रामनाथ बांधव, राजू प्रसाद, आरक्षक प्रिंस अग्रवाल एवं गुलाब सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post