अमानक बीज मिलने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

अमानक बीज मिलने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निलंबित


Junaid Khan - शहडोल। 23 जुलाई 2026 किसानों को खरीफ सीजन में उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बीज विक्रय दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बीज विक्रेताओं से बीज के नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला शहडोल ने बताया है कि बीज परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हिंदुस्तान सीड्स सप्लाई कंपनी, शहडोल का बीज नमूना अमानक पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित बीज विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण एवं नमूना परीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा अमानक बीज विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post