अवैध नशीली दवाई कोरेक्स की बिक्री के विरुद्ध धनपुरी पुलिस की कार्यवाही, 31 शीशी नशीली दवाई कोरेक्स एवं मोबाइल फोन जप्त, आरोपी

पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन अवैध नशीली दवाईयों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 04.09.2026 को थाना धनपुरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाई कोरेक्स लेकर इन्डोर स्टेडियम धनपुरी के पीछे खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मोहम्मद जाहिद पिता अजीज उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, दफाई नंबर 01 धनपुरी, थाना धनपुरी, जिला शहडोल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से काले रंग के बैग में रखी 31 शीशी नशीली दवाई कोरेक्स एवं सैमसंग कंपनी का एक की-पैड मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना धनपुरी में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 8 बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष जे. आर. पर पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक विनय सिंह गहरवार थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में, उपनिरी. आरपी. प्रजापति, उप निरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर. रामनाथ बांधव, प्र.आर. शैलन्द्र सिंह राठौर, प्र.आर. राजू प्रसाद, प्र.आर. राकेश सिंह आरक्षक लखन पाटले, आरक्षक कोमल लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post