नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 05/09/2026 को थाना ब्यौहारी में एक नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर, आरोपी संदीप पाल के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध क्रमांक 0696/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 331(2) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। प्रकरण में वांछित आरोपी संदीप पाल को आज दिनांक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात् आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में ऋषभ छारी एसडीओपी ब्यौहारी के नेतृत्व में, निरीक्षक अभिलाष मिश्रा थाना प्रभारी ब्यौहारी, उप निरीक्षक कामता प्रसाद प्यासी, प्रआर. अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक अमर सिंह एवं आरक्षक पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post